READ MORE
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सीबीएसई का 10 वीं कक्षा का गणित का और 12 वीं कक्षा का इकॉनोमिक्स का पेपर लीक होने के संबंध में 10 और लोगों से पूछताछ की और बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक से‘‘ बातचीत’’ की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीबीएसई ने यह भी कहा है कि उसके अध्यक्ष को 10 वीं कक्षा का गणित का पेपर लीक होने के बारे में परीक्षा से एक दिन पहले एक ई- मेल मिला था.गणित और इकॉनोमिक की परीक्षा क्रमश: 28 मार्च और 26 मार्च को हुई थी. जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले के संबंध में कल तक एक कोचिंग सेंटर के मालिक, 18 छात्रों और ट्यूशन पढ़ाने वाले कुछ शिक्षकों समेत 35 लोगों से पूछताछ की.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक से दो घंटे तक‘‘ बातचीत’’ की ताकि परीक्षा कराने की प्रक्रिया समझी जा सके.
#CBSEPaperLeak: The exam papers were circulated in 10 WhatsApp groups with more than 50 members each including private tutors, students and parents. Delhi Police Crime Branch is questioning admins of these WhatsApp groups.
— ANI (@ANI) March 30, 2018
तनाव में हैं छात्र
सीबीएसई 10वीं के गणित और 12वीं के इकोनॉमिक्स के पेपर कैंसिल होने की वजह से पटना के स्टूडेंट्स भी काफी तनाव में हैं. जैसे ही कल पेपर कैंसिल होने की खबर सामने आई, छात्रों के अंदर के डर समा गया है. छात्रों के अनुसार उनके लिए यह काफी दुःखद है. इस तरह परीक्षा कैंसिल होने से वो हताश हो रहे हैं. छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावक और टीचर्स भी मान रहे हैं कि सीबीएसई में पहली बार इस तरह पेपर लीक की खबर आई है. ऐसे में हमें अब बच्चों के भविष्य की चिंता होने लगी है.
No comments:
Post a Comment