READ MORE
अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर पिछले छह दिन से रामलीला मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने गुरुवार को ये कहते हुए अपना अनशन समाप्त कर दिया कि सरकार ने उन्हें केन्द्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्तों की नियुक्तियां शीघ्र करने का आश्वासन दिया है.हजारे ने कहा सरकार को अपने वादों को पूरा करने के लिए अगस्त तक का वक्त दे रहे हैं साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गईं तो सितंबर में उनका अनशन दोबारा शुरू होगा. अन्ना ने कहा, ‘‘ सरकार ने हमें आश्वासन दिया है कि जितनी जल्दी हो सकेगा सरकार नियुक्तियां कर देगी. मैं अगस्त तक देखूंगा और सितंबर में अनशन दोबारा शुरू करूंगा. यह निर्धारित समय में होना चाहिए. हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस ने कहा है कि इसमें छह माह भी नहीं लगेगा, हम देखेते हैं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार और जनता अलग नहीं होती सरकार का काम है जनता की भलाई, देश की भलाई. ऐसे आंदोलन की नौबत नहीं आनी चाहिए.’’अन्ना के सहयोगी दत्ता आवारी ने दावा किया है कि इस अनशन में अन्ना का पांच किलोग्राम वजन कम हो गया है.
ये भी पढ़ें Exclusive: अन्ना-मोदी सरकार में ऐसे बनी बात, ये रहींं समझौते की शर्तें
इस्तीफा देकर मंच पर आ सकते हैं केजरीवाल-अन्ना
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/Aqyx_ATzGJQ/story01.htm
No comments:
Post a Comment