Friday, 30 March 2018

यात्रीगण ध्यान दें! रेलवे के VIP सलून में आम मुसाफिरों का स्वागत है


READ MORE

रेलवे के वीआईपी सलून को अब तक रेल अधिकारियों और मंत्रियों की शाही सवारी माना जाता था लेकिन अब रेलवे ने इसे अपने आम मुसाफिरों के लिए भी खोल दिया है. शुक्रवार को ऐसा ही एक सलून 6 मुसाफिरों को लेकर दिल्ली से कटरा के लिए रवाना हुआ है.अधिकारियों के इस्तेमाल में आने वाले सलून को बंद करने पर रेलवे में लंबे समय से बहस चल रही है. इसलिए आपातकालीन जरूरतों के लिहाज से कुछ सलून को छोड़कर रेलवे ने बाक़ी सलून को मुसाफिरों के इस्तेमाल लिए खोल दिया है. इसकी पहली बुकिंग शुक्रवार को दिल्ली के एक व्यवसायी ने कटरा के लिए करायी.


AC1 से 18 गुना ज्यादा होगा किराया
एक सलून का किराया उस रूट पर AC1 के किराए से 18 गुना अधिक रखा गया है. एक बुकिंग में रेलवे के सलून में अधिकतम 18 लोग यात्रा कर सकते हैं.



एक बुकिंग में 18 लोग एक साथ सफर कर सकते हैं.

कारोबारी ने की पहली बुकिंग
शुक्रवार को दिल्ली के एक परिवार के लिए 14033 जम्मू मेल में इस सलून को लगाया गया. यह परिवार वापस इसी ट्रेन से 1 अप्रैल यानी सोमवार को दिल्ली पहुंचेगा. इस पूरी यात्रा के लिए क़रीब 2 लाख रुपये चुकाए गए हैं यानी आम मुसाफिरों को शाही सवारी का मौका देकर रेलवे ने अपने लिए भी कमाई का एक ज़रिया तलाशा है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/EBLvXHIEGaE/story01.htm

No comments:

Post a Comment