READ MORE
क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दोनों ही अपने-अपने कामों में बेहद व्यस्त रहने के बावजूद एक-दूसरे के साथ बेहतर समय बिताने की गुंजाइश निकाल ही निकाल ही लेते हैं. ताज़ा खबर यह है कि दोनों को दिल्ली में स्पॉट किया गया.अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में से 2 दिन का वक्त निकालकर अनुष्का दिल्ली पहुंची. यहां विरुष्का को एक साथ देखा गया. अनुष्का सफ़ेद शर्ट और वेस्ट एंकल पैंट पहने हुई थीं जबकि विराट स्पोर्टी कैज़ुअल लुक में दिखाई दिए.
पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बाद दोनों हनीमून पर फिनलैंड गए थे. उसके बाद से ही दोनों व्यस्त हैं. विराट दक्षिण अफ्रीका दौरे पर थे और कुछ ही समय में शुरू होने वाले आईपीएल के लिए तैयारियों में जुटने वाले हैं. इधर, अनुष्का आनंद राय की फिल्म ज़ीरो और आदित्य चोपड़ा की फिल्म सुई-धागा की शूटिंग में बिज़ी हैं.
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Dec 15, 2017 at 12:25am PST
ख़बरों के अनुसार सुई-धागा के शूटिंग शेड्यूल से दो दिन का वक्त निकालकर विराट से मिलने दिल्ली पहुँचने का अनुष्का का मकसद क्वालिटी समय बिताना बताया जा रहा है. यह भी खबर है कि शनिवार को ही अनुष्का दिल्ली से वापस जाकर अपनी शूटिंग ज्वाइन कर सकती हैं. गौरतलब है कि विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर अपने लविंग मूमेंट्स की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.
No comments:
Post a Comment