Saturday, 31 March 2018

आंध्र प्रदेश: मंदिर का पंडाल गिरने से 4 लोगों की मौत, बाल-बाल बचे CM नायडू


READ MORE

आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में कोडनड्रमा स्वामी मंदिर का पंडाल गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में लगभग 70 लोग भी घायल हुए हैं. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा शुक्रवार रात एक मंदिर का पंडाल गिरने के कारण हुआ. जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय चंद्रबाबू नायडू मौके पर मौजूद थे लेकिन वो बाल-बाल बच गए.यहां के ऐतिहासिक कोडनड्रमा स्वामी मंदिर में हर साल रामनवमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम होता है और विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है. इस आयोजन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे थे. उनके साथ कई मंत्री भी मौजूद थे. हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि प्रशासन लोगों को हर संभव मदद पहुंचाए.


जिस समय मंदिर में विशेष पूजा हो रही थी, तभी तेज आंधी के साथ बरसात होने लगी. बरसात के कारण जो लोग इधर-उधर थे वो भी पंडाल के भीतर आ गए. आंधी इतनी जोर की थी कि पंडाल लोगों के ऊपर गिर गया और यह हादसा हो गया.


मिली जानकारी के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने के कारण जब पंडाल गिरा तो लोगों में भगदड़ भी मच गई. जिस कारण ज्यादा नुकसान हुआ.


No comments:

Post a Comment