Thursday, 29 March 2018

आंध्रप्रदेश विशेष राज्य दर्जा की मांग लेकर दिल्ली आएंगे नायडू


READ MORE

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू 2 और 3 अप्रैल को नई दिल्ली में डेरा डालेंगे. वह अपने राज्य को विशेष दर्जा दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मिलेंगे और उनका समर्थन मांगेंगे. हालांकि, उनके कार्यक्रम का खाका अब तक तैयार नहीं किया गया है पर टीडीपी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री सभी गैर भाजपा दलों को आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद राज्य के साथ किए गए ‘‘अन्याय’’ के बारे में बताएंगे. आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 में किए गए वादे का सम्मान करने में राजग सरकार किस तरह से ‘‘नाकाम’’ रही है, वह इस बारे में भी ब्योरा देंगे.टीडीपी प्रमुख ने विधानसभा में घोषणा की थी, ‘‘मैं हर पार्टी को एकजुट करूंगा और राज्य के उचित अधिकार के लिए लड़ूंगा. राज्य का विकास मेरा एकमात्र लक्ष्य है.’’


वहीं, विपक्षी दलों और दूसरे संगठनों ने सुझाव दिया है कि नायडू को कम से कम 10 दिन नई दिल्ली में ठहरना चाहिए. इस पर, नायडू ने कहा कि वह इतने लंबे समय तक वहां नहीं ठहर सकते क्योंकि विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. हालांकि, टीडीपी सूत्रों ने संकेत दिया कि लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने की स्थिति में वह वहां एक- दो दिन और ठहर सकते हैं.


टीडीपी सदस्यों ने कहा, ‘‘ फिलहाल हमारा जोर सिर्फ राज्य के मुद्दे और अविश्वास प्रस्ताव पर है. हम चाहते हैं कि केंद्र आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में शामिल 19 मुख्य मुद्दों और 20 फरवरी, 2014 को राज्यसभा में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किए गए छह वादों को पूरा करे.ये भी पढ़ें:


चंद्रबाबू का तीखा हमला, पुराने वीडियो चलाकर PM मोदी को याद दिलाए अधूरे वादे


‘कैश फॉर वोट’ मामले में बढ़ सकती हैं चंद्रबाबू नायडू की मुश्किलें


 


Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow/3-people-killed-by-lightning-892588.html

No comments:

Post a Comment