Thursday, 29 March 2018

दिल्ली एयरपोर्ट बैगेज सिस्टम में खराबी, हजारों बैग इधर-उधर


READ MORE

दिल्ली एयरपोर्ट पर बैगेज सिस्टम में खराबी की वजह से  हजारों बैग इधर-उधर बदल गए. दरअसल सिस्टम खराब होने की वजह से बैगों की पहचान नहीं हो सकी जिसके चलते बैगों की अदला-बदली हो गई और यात्रियों को परेशान होना पड़ा.दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रवक्ता ने कहा लंबे वीकेंट की वजह से ज्यादातर लोगों के लगेज बैग में खतरनाक सामान जैसे पावरबैंक और लाइटर इत्यादि पाए गए. जिसकी वजह से लोगों के संदिग्ध बैगों की मैन्युल चैकिंग करनी पड़ी. प्रवक्ता ने ये भी कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्टों में से एक है, जहां हर दिन लगभग एक लाख यात्रियों का ट्रैफिक रहता है.


प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को इस तरह के सामानों को अपने चेक्ड लगैज में न रखने की चेतावनी भी दी गई. जिसकी वजह से लोगों के सामानों को उनके निषेधात्मक आईटम्स के साथ लगैज हैंडलिंग सिस्टम में भेजने में असुविधा हुई और इस तरह से सिस्टम फेल हो गया लेकिन अब हालात काबू में है.





विस्तारा एयरलाइन्स ने इस खबर को लेकर ट्वीट किया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन के बाद बैगेज हैंडलिंग सिस्टम में गड़बड़ी आ गई है. सभी एयरलाइन्स और सैंकड़ों बैगेज प्रभावित हुए हैं, इसे विमानों में चढ़ाया नहीं जा सका है. एयरलाइन्स ने दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारियों के सामने मुद्दा उठाया है और वे समाधान पर काम कर रहे हैं. एयरलाइन्स ने यात्रियों को आश्वासन दिया कि जिन यात्रियों को लगेज एयरपोर्ट पर फंसे है उन्हें उनका सामान जल्द से जल्द डिलिवर कर दिया जाएगा.


ये भी पढ़ें:


हैदराबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का टायर फटा, सभी 77 यात्री सुरक्षित


एयर इंडिया के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब वे भी होंगे कंपनी के मालिक


Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow/3-people-killed-by-lightning-892588.html

No comments:

Post a Comment