READ MORE
कर्नाटक की बीजेपी टीम ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है. बीजेपी का आरोप है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है. भाजपा का कहना है कि मुख्यमंत्री ने चामुंडेश्वरी मंदिर में स्वागत करने वाली दोनों महिलाओं को चुनाव प्रचार के दौरान 2,000 रुपए बांटे हैं और उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान मु्ख्य अर्चक को भी 2,000 रुपए दिए हैं. बता दें डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को चामुंडेश्वरी सीट पर अपने कैंपेन को शुरू किया. इस दौरान उन्होंने कई गांवों का दौरा किया, रोड शो किए, मंदिरों में गए थे.
BJP Karnataka files complaint against #Karnataka Chief Minister Siddaramaiah citing violation of model code of conduct; BJP says CM bribed two women who welcomed him at Chamundeshwari temple in Mysuru with Rs 2,000 each pic.twitter.com/qPtGXvJpUS
— ANI (@ANI) March 30, 2018
बता दें कि चुनाव आयोग दो महिलाओं को पैसे बांटने के सिलसिले में जांच कर रहा है. कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों पर 12 मई को वोट पड़ेंगे और चुनाव के नतीजों का घोषणा 15 मई को होगी. अगर चुनाव आयोग की प्रारंभिक जांच में आचार संहिता के उल्लंघन की बात सामने आती है तो उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
कांग्रेस ने भी शाह पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
बता दें कर्नाटक की प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज कराई है. कांग्रेस ने भी शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. शाह पर आरोप है कि उन्होंने एक मृत आरएसएस कार्यकर्ता के परिवार वालों को पाचं लाख का चेक दिया है. कार्यकर्ता की हत्या की गई थी. कांग्रेस का आरोप है कि शाह कर्नाटक में चुनावी ध्रुवीकरण कर रहे हैं.
#Karnataka Pradesh Congress Committee files complaint with Election Commission against BJP President Amit Shah citing violation of model code of conduct;says Shah handed over a cheque of Rs 5 lakhs to family of killed RSS worker Raju with an intention to polarise voters in Mysuru pic.twitter.com/1opS6GrI6E
— ANI (@ANI) March 30, 2018
Article source: http://ibnlive.in.com/news/private-doctors-use-wrong-tb-test-to-earn-more/173130-17.html
No comments:
Post a Comment