READ MORE
मीडिया ख़बरों के मुताबिक मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल- सिसी 92 फीसदी मतों के साथ दूसरे कार्यकाल के लिये फिर से निर्वाचित हो गए हैं. प्रारंभिक नतीजों के मुताबिक करीब 2.3 करोड़ मतदाताओं ने 63 वर्षीय फील्ड मार्शल सिसी के पक्ष में मतदान किया है.उनके एकमात्र प्रतिद्वंदी अल घाद पार्टी के प्रमुख मुसा मुस्तफा मुसा को करीब तीन प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है. मतदान की प्रकिया बुधवार को पूरी हुई थी. उसके बाद मतगणना की गई. गैर-सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सिसी को देश भर में 2,10,88,295 मत मिले.
आधिकारिक नतीजे दो अप्रैल को जारी किए जाएंगे. सिसी ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ की तस्वीरें बुधवार शाम फेसबुक पर पोस्ट की थीं. उन्होंने बड़ी संख्या में मतदान के लिए लोगों की सराहना भी की थी.
ये भी पढ़ें:एमनेस्टी इंटरनेशनल ने ट्रंप पर मानवाधिकारों के हनन का लगाया आरोप
योग को बढ़ावा देने वाली सऊदी अरब की इस महिला को मिला पद्मश्री सम्मान
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/bgky4WaCeT8/story01.htm
No comments:
Post a Comment