Saturday, 31 March 2018

'काम पूरा होने तक प्रधानमंत्री मोदी हमें सोने नहीं देते'


READ MORE

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि किसी परियोजना के मंजूर होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसके पूरा होने तक संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों को सोने नहीं देते. फडणवीस लातूर में एक रेल कोच कारखाने की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर केंद्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे.फडणवीस ने कहा, ‘यदि कोई परियोजना समय पर पूरी नहीं होती, मोदीजी संबंधित मंत्री और अधिकारियों को काम पूरा होने तक सोने नहीं देते. मैं चाहूंगा कि पीयूषजी डेढ़ वर्ष में इस परियोजना को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को साथ ले आएं.’


उन्होंने कहा, ‘हम महाराष्ट्र में मेट्रो की व्यापक लाइनें बिछा रहे हैं लेकिन हमें कोच बाहर से आयात करना पड़ता है जबकि हम इसके लिए रेलवे को भुगतान करने को तैयार रहते हैं. यह रेलवे के इतिहास में पहली परियोजना है जिसका भूमिपूजन मंजूरी मिलने के दो महीने के भीतर ही कर दिया गया.’


Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/three-pickpockets-caught-on-jhansi-railway-station-903659.html

No comments:

Post a Comment