Friday, 30 March 2018

आईएनएक्‍स मीडिया : पीटर मुखर्जी को 13 अप्रैल तक न्‍यायिक हिरासत में भेजा


READ MORE

आईएनएक्‍स मीडिया केस के मामले में दिल्‍ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी को 13 अप्रैल तक के लिए न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया. आईएनएक्स मीडिया कंपनी के पूर्व मालिक पीटर मुखर्जी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई. इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम भी आरोपी हैं.विशेष न्यायाधीश सुनील राणा ने सीबीआई की याचिका को मंजूरी दे दी थी, जिसमें मुखर्जी से पूछताछ के लिए पांच दिन की हिरासत की मांग की गई थी. जांच एजेंसी ने दावा किया था कि मामले में उनका कार्ति और अन्य आरोपियों से आमना- सामना कराया जाना आवश्यक है. कोर्ट ने सीबीआई के इस मामले में मुखर्जी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की अनुमति देने का अनुरोध भी स्वीकार कर लिया था. शीना बोरा हत्या मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष अदालत ने आईएनएक्स मीडिया मामले में मुखर्जी को दिल्ली की विशेष अदालत के समक्ष 23 मार्च को पेश करने अनुमति दे दी थी.


गौरलतब है कि पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी ने आरोप लगाया था कि वे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से उनके नार्थ ब्लॉक कार्यालय में मिले थे. इन दोनों ने पी चिदंबरम से उनकी मीडिया कंपनी में विदेशी निवेश के लिए क्लियरेंस की मांग की थी. अधिकारियों के मुताबिक, चिदंबरम ने इसके बाद उनसे कहा था कि उनके बेटे के कारोबार में मदद करो. पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी ने ये भी कहा कि वे दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में कार्ति से मिले थे, जहां उन्होंने कथित रूप से 10 लाख अमेरिकी डॉलर की मांग की थी.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/tMf9IKSk_18/story01.htm

No comments:

Post a Comment