READ MORE
गुजरात के कच्छ जिले के कुछ हिस्सों में गुरुवार को 4.8 तीव्रता का भूकंप और उसके बाद 3.5 तीव्रता का झटका आया. इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र जिले के भचाऊ कस्बे से करीब 22 किलोमीटर दूर था. भूकंप तड़के करीब चार बजकर तीन मिनट पर आया. भूकंप के बाद दिन में क्षेत्र में 1.8 से 2.0 तीव्रता के हल्के झटके महसूस किए. कच्छ जिला आपात नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि सौभाग्य से भूकंप से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है.
इस महीने भचाऊ क्षेत्र में आया यह हल्की तीव्रता का दूसरा भूकंप था. बीते 10 मार्च को क्षेत्र में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था.
ये भी पढ़ें:गुजरात के हंजियासर में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
इंडोनिशया में 6.4 तीव्रता का भूकंप, वापस ली गई सुनामी की चेतावनी
Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow/3-people-killed-by-lightning-892588.html
No comments:
Post a Comment