Friday, 30 March 2018

जम्‍मू के अनंतनाग में पुलिस टीम पर हमला, सेना ने इलाके को घेरा


READ MORE

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर अनंतनाग जिले के खानबाल इलाके में आतंकियों ने एक बार फिर हमला कर दिया. इस हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल जवान को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके के घेर लिया है और आतंकियों की तलाश तेज कर दी है.जानकारी के अनुसार जम्‍मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शनिवार सुबह पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने हमला कर दिया. दोनों ओर से चली फायरिंग में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है. बताया जाता है कि आतंकी अभी भी इलाके में भी मौजूद है. पुलिस आतंकियों की तलाश करने के लिए सर्च ऑपरेशन कर रही है. हमले के दौरान घायल जवान को अस्‍पताल भी भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/tMf9IKSk_18/story01.htm

No comments:

Post a Comment