Thursday, 29 March 2018

कर्नाटक चुनाव LIVE: मैसूर पहुंचे अमित शाह, मठ में प्रमुख संत से लिया आर्शावाद


READ MORE

कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होंगे और 15 मई को मतगणना. इसी के मद्देनज़र कांग्रेस व बीजेपी दोनों ने कमर कस रखी है. पिछले दिनों राहुल गांधी कर्नाटक के दौरे पर रहे और हैदराबाद-कर्नाटक व महाराष्ट्र-कर्नाटक क्षेत्र से लेकर तटीय कर्नाटक तक का दौरा किया. राहुल गांधी का दौरा खत्म हुआ तो बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कर्नाटक दौरे का कार्यक्रम बना लिया. अमित शाह का दौरा दो दिनों का है, जिसमें वो मैसूर, चामराजनगर, मांड्या व रामनगर ज़िले में चुनाव प्रचार करेंगे. ये चार ज़िले वोक्कालिगा जाति के लोगों का गढ़ है. उनका यहां पर बाहुल्य है. इस क्षेत्र से 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली थी. इसके अलावा मैसूर सिद्धारमैया का गृह जनपद है. लेकिन वोक्कालिगा बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते जेडीएस की इस क्षेत्र में काफी पकड़ है, क्योंकि जेडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा खुद भी वोक्कालिगा जाति से हैं.एक खास बात ये है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार मैसूर की रॉयल फैमिली से भी मुलाकात करेंगे. इसकी वजह से ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वो बीजेपी को समर्थन दे सकते हैं या बीजेपी में शामिल भी हो सकते हैं. हालांकि रॉयल फैमिली के प्रमुख यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार ने बीजेपी में शामिल होने की संभावना से इंकार किया और बताया कि उन्हें बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात वाली बात भी मीडिया से पता लगी है. अमित शाह चौथी बार कर्नाटक की यात्रा पर होंगे. इससे पहले उन्होंने मलनाड, व राज्य के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों का दौरा किया था.


कर्नाटक चुनाव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें News18 Hindi के साथ…

No comments:

Post a Comment