Friday, 30 March 2018

CBSE पेपर लीक: दिल्ली-हरियाणा के बच्चों का ही होगा 10वीं का Re-exam!


READ MORE

CBSE की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के पेपर लीक मामले के सामने आने के बाद शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप शुक्रवार को सामने आए. उन्‍होंने री-एग्‍जाम को लेकर जानकारी साझा की. स्‍वरूप ने बताया कि 12वीं अ‍र्थशास्‍त्र की दोबारा परीक्षा 25 अप्रैल को होगी. वहीं 10वीं की परीक्षा अगर होती है तो वह केवल दिल्‍ली-एनसीआर और हरियाणा में ही आयोजित की जा सकती है. यह परीक्षा जुलाई में हो सकती है. इस बारे में आगे का फैसला अगले 15 दिन में लिया जाएगा.शिक्षा सचिव ने बताया कि यह निर्णय परफेक्‍ट नहीं है लेकिन दूसरा चारा भी नहीं है. उन्‍होंने कहा कि 10वीं पेपर लीक का असर केवल दिल्‍ली-एनसीआर और हरियाणा तक ही सीमित था. इसलिए यह फैसला लिया गया है. भारत के बाहर सीबीएसई के पर्चे लीक नहीं हुए, इसलिए विदेशों में दोबारा परीक्षाएं नहीं होंगी. इससे देशभर के छात्रों को थोड़ी राहत मिली है. पहले अटकलें थीं कि परीक्षा पूरे देश में होगी.





केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं इकोनॉमिक्स और 10वीं मैथ्स का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द होने के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. सीबीएसई पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार चारों तरफ से घिरती नजर आ रही है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर पांच सवाल दागे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले को दबाने के लिए ‘ऑपरेशन कवरअप’ चला रही है. सीबीएसई ने 12वीं क्लास के इकोनॉमिक्स और 10वीं क्लास के मैथ्स का पेपर दोबारा कराने का फैसला किया है. 12वीं क्लास का इकोनॉमिक्स का पेपर मंगलवार को हुआ था जबकि बुधवार को 10वीं का मैथ्स का पेपर हुआ था.

तनाव में हैं छात्र
सीबीएसई 10वीं के गणित और 12वीं के इकोनॉमिक्स के पेपर कैंसिल होने की वजह से पटना के स्टूडेंट्स भी काफी तनाव में हैं. जैसे ही कल पेपर कैंसिल होने की खबर सामने आई, छात्रों के अंदर के डर समा गया है. छात्रों के अनुसार उनके लिए यह काफी दुःखद है. इस तरह परीक्षा कैंसिल होने से वो हताश हो रहे हैं. छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावक और टीचर्स भी मान रहे हैं कि सीबीएसई में पहली बार इस तरह पेपर लीक की खबर आई है. ऐसे में हमें अब बच्चों के भविष्य की चिंता होने लगी है.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/buddhadeb-bhattacharjee-removed-from-cpi-m-state-committee-of-west-bengal-1296591.html

No comments:

Post a Comment