READ MORE
रिलायंस जियो ने अपने ‘प्राइम’ ग्राहकों के लिए देय फायदों को एक साल और जारी रखने की शुक्रवार को घोषणा की. इसके साथ ही कंपनी अपने नये ग्राहकों को भी ‘प्राइम’ सदस्य बनने का मौका देगी. कंपनी के बयान के अनुसार जियो अपने मौजूदा ‘प्राइम’ ग्राहकों को देय विशेष फायदे 12 महीने के लिए और जारी रखेगी और इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क अदा नहीं करना होगा.कंपनी ने कहा है कि नये ग्राहक 99 रुपये का सालाना शुल्क चुकाकर प्राइम सदस्यता ले सकते हैं. कंपनी के बयान में कहा गया है कि यह सीमित अवधि की पेशकश है. कंपनी के मौजूदा प्राइम सदस्यों को ‘मायजियो’ एप पर जाकर इस सुविधा को जारी रखने का विकल्प चुनना होगा.
जियो अपने प्राइम ग्राहकों को विशेष रियायती शुल्क दर योजनाओं सहित अनेक तरह की पेशकश करती है. कंपनी यह योजना एक साल के लिए लाई थी और इसकी अवधि इस 31 मार्च को समाप्त हो रही है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/EBLvXHIEGaE/story01.htm
No comments:
Post a Comment