Saturday, 31 March 2018

CBSE लीक: 10वीं की स्टूडेंट को मैथ्‍स एग्जाम में मिला था 2 साल पुराना पेपर


READ MORE

नीतू रघुकुमारदेशभर में सीबीएसई के 10वीं मैथ्स की परीक्षा 28 मार्च को आयोजित हुई थी. केरल के कोट्टायम जिले की रहने वाली एक छात्रा को पूरा पेपर लिखने के बाद पता चला कि एग्जाम हॉल में उसने 2016 का प्रश्नपत्र सॉल्व किया है.


माउंट कैरमल स्कूल की छात्रा अमीय सलीम पूरा पेपर लिखने के बाद जब एग्जाम हॉल से बाहर निकली तो दोस्तों से पेपर के डिस्कशन के दौरान उसे अहसास हुआ कि उसका पेपर उसके बाकी दोस्तों से अलग था. वह तुरंत अपने शिक्षकों के पास गई और इस संबंध में शिकायत की. शिक्षकों ने तुरंत सीबीएसई रीजनल ऑफिस से संपर्क किया.


शुरुआत में उससे कहा गया कि पेपर लीक होने की वजह से सीबीएसई ने मैथ्स पेपर का रीटेस्ट कराने का फैसला किया है इसलिए वह चिंता न करे. हालांकि शिक्षा सचिव ने शुक्रवार को घोषणा की कि री-एग्जाम केवल दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में कराए जाएंगे. अब छात्रा परेशान है कि वह क्या करे.कंजीक्कुझी स्थित माउंट कैरमल विद्यानिकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ने सीबीएसई के रीजनल अधिकारी को इस संबंध में शिकायत भेजी है. अपनी शिकायत में उन्होंने लिखा कि अमीया सलीम को पुराने सेट का प्रश्नपत्र (सेट 1) मिला है.


अब अमीया का कहना है कि या तो बोर्ड उसका दोबारा एग्जाम ले या फिर जो प्रश्नपत्र उसे मिला था उसमें उसके उत्तरों के आधार पर उसका मूल्यांकन करे. उसने बताया कि उसे बाद में अहसास हुआ कि वह पेपर 2016 का था क्योंकि उसके भाई ने 2016 में 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी और उसे वही प्रश्न पत्र मिला था.


इस बीच स्कूल प्रशासन का कहना है कि उन्होंने इस बारे में संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी है. प्रिंसिपल ने संबंधित अधिकारियों इस संबंध में जल्द से जल्द कोई कदम उठाने की गुजारिश की है ताकि छात्रा पर इसका अधिक प्रभाव न पड़े.


Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/three-pickpockets-caught-on-jhansi-railway-station-903659.html

No comments:

Post a Comment