Saturday, 31 March 2018

रेलवे ने हासिल किया बड़ा टारगेट, करोड़ों रुपये भी बचेंगे


READ MORE

रेलवे ने शनिवार को कहा कि उसने एलईडी लाइट लगाने के अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया है. इस कदम से रेलवे को हर साल बिजली बिल में 50 करोड़ रूपये की बचत होगी. शुरू में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 31 मार्च 2019 तक सौ प्रतिशत एलईडी लाइट लगाने का लक्ष्य तय किया था. इसके बाद समय सीमा को संशोधित कर 31 मार्च 2018 कर दिया गया.रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘रेल मंत्री के निर्देश और मार्गदर्शन के तहत रेलवे बोर्ड, मंडल रेलवे के ठोस प्रयासों से रेलवे ने 30 मार्च को सभी स्टेशनों में एलईडी लाइट लगाने के लक्ष्य को सौ प्रतिशत पूरा कर लिया.’


बयान में कहा गया कि इस कदम से रेलवे को हर साल बिजली शुल्क में 50 करोड़ रूपये की बचत होगी और 60,000 टन तक कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन घटेगा.


ये भी पढ़ेंआम मुसाफिरों के लिए रेलवे ने शुरू किया VIP सलून, मिलेंगी लग्जरी होटल जैसी सुविधाएं
अब रेलकर्मियों को भी मिलेगा एलटीसी सुविधा का लाभ


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/kHjF65ts11s/story01.htm

No comments:

Post a Comment