READ MORE
कोरिया जिले में मसीही समुदाय द्वारा जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के ईएल चर्च में गुड फ्राइडे मनाया गया. मसीही समाज के सभी लोगों ने प्रभु यीशू मसीह के सात वचनों पर मनन करते हुए आराधना में शामिल हुए. इस मौके पर फास्टर रेव्ह बी.डी.खलको एवं भोपाल से आए मुख्य वक्ता डेविड झा की ओर से मुख्य संदेश दिया गया. वहीं चर्च में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आराधना की गई.गुड फ्राइ-डे को होली फ्राइ-डे, ब्लैक फ्राइ-डे या ग्रेट फ्राइडे के अलग अलग नाम से भी जाना जाता है. ईसाई धर्म ग्रंथों के अनुसार यीशु का कोई दोष नहीं था, फिर भी उन्हें क्रॉस पर लटका कर मारने का दंड दिया गया. अपने हत्यारों पर क्रोध करने के बजाए यीशु ने उनके लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ” हे ईश्वर ! इन्हें क्षमा कर क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं “.
जिस दिन ईसा मसीह को क्रॉस पर लटकाया गया था, उस दिन फ्राइ-डे यानी कि शुक्रवार था, तब से उस दिन को गुड फ्राइडे कहा जाता है। उसके दो सप्ताह बाद इसके दो दिन बाद वह फिर से जीवित हो उठे थे. इसके साथ ही कल रविवार को ईस्टर संडे मनाया जाएगा. इस मौके पर कई स्थानों पर प्रभु भोज का भी आयोजन होगा.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%81%E0%A4%96-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A5-%E0%A4%AB%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%AE-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%B5%E0%A4%BE-467269.html
No comments:
Post a Comment