READ MORE
पोस्टकार्ड न्यूज नामक समाचार पोर्टल के एक एडिटर को बेंगलुरु पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. पोस्टकार्ड डॉट कॉम के महेश विक्रम हेगड़े ने वेबसाइट पर एक फेक न्यूज चलाई थी जिसमें लिखा था कि बेंगलुरु में एक जैन मुनि पर कुछ मुस्लिम युवकों ने हमला कर दिया है.उसने घायल जैन मुनि की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा था कि सिद्धारमैया सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है. इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर हजारों बार शेयर किया जा चुका है. वहीं अधिकारियों ने बताया कि खबर में जिस जैन मुनि का जिक्र किया गया है असल में वह कनकपुरा में एक एक्सीडेंट में घायल हुए हैं.
हेगड़े के खिलाफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 66ए, आईपीसी की धारा 153ए, 120 और 34 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
आईपीसी की धारा 153ए के तहत धार्मिक समूहों के बीच नफरत भड़काने, धारा 295ए के तहत जानबूझकर किसी की भावनाएं आहत करने और धारा 120बी के तहत क्रिमिनल कॉस्पिरेसी का मामला दर्ज किया जाता है.पोस्टकार्ड न्यूज एडिटर पर इससे पहले भी फेक न्यूज प्रकाशित करने के आरोप लग चुके हैं. खास बात यह है कि ट्विटर हेगड़े को खुद पीएम नरेंद्र मोदी फॉलो करते हैं.
अधिकारी इस घटना को फेक न्यूज के जरिए राज्य में चुनाव से पहले राज्य में साम्प्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं. यहां 12 मई को मतदान होने हैं.
बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने इस गिरफ्तारी के बारे में ट्वीट किया. उन्होंने महेश विक्रम की गिरफ्तारी पर राज्य की कांग्रेस सरकार की जमकर आलोचना की.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/lingayat-community-demands-culture-and-customs-1309019.html
No comments:
Post a Comment