Thursday, 29 March 2018

कश्मीर: पुंछ सेक्टर पाकिस्तान ने दागे गोले, भारत दे रहा मुंहतोड़ जवाब


READ MORE

कश्मीर के पुंछ इलाके में पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन किया है. पुंछ के केरनी, कसबा और शाहपुर इलाके फायरिंग से प्रभावित हैं. पाकिस्तान लगातार हैवी फायरिंग कर रहा है. भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है.राजौरी में जवानों से मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर
राजौरी इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर किए गए हमले की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकी मारे गए थे. सुंदरबनी इलाके में हुए इस एनकाउंटर में पहले दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था.


जम्मू- कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए. आतंकियों ने चार- पांच दिन पहले नियंत्रण रेखा के जरिये भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/bgky4WaCeT8/story01.htm

No comments:

Post a Comment