READ MORE
(डीपी सतीश)ऐसा लगता है कि कर्नाटक के क्रिकेटर्स घोटालेबाज़ों के निशाने पर हैं. पहले जहां राहुल द्रविड़ ने एक पॉन्जी स्कीम के खिलाफ धाखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था, वहीं अब अनिल कुंबले की पत्नी चेतना ने दावा किया है कि एक मुंबई की एक कंपनी ने उनके पैन कार्ड नंबर का गलत तरीके से प्रयोग करके 32 लाख रुपये का लेनदेन किया. राहुल द्रविड़ को ने शिकायत की थी कि उन्हें 4 करोड़ का नुकसान हुआ था.
अनिल कुंबले की पत्नी चेतना ने बेंगलुरु पुलिस के पास पहले ही शिकायत दर्ज करा दी है. शिकायत के अनुसार वो फ्रैंक म्यूलर वॉच खरीदने के लिए बेंगलुरु में यूबी सिटी शॉपिंग मॉल में गयी थीं. स्थानीय घड़ी की दुकान जिमसन वॉच के पास वो घड़ी नहीं थी. वो घड़ी जिमसन वॉच को मुंबई की दुकान टाइमकीपर्स वॉच बुटीक के पास मिल गई.
बेंगलुरु की दुकान का एक कर्मचारी सत्य वागीश्वरन उनका पैन कार्ड नंबर और 8 लाख रुपये का चेक लेकर मुंबई घड़ी खरीदने के लिए निकल गया.चेतना ने आरोप लगाया था कि उनके पैन कार्ड डिटेल्स का उपयोग करके सत्य वागीश्वरन व मुंबई की दुकान के कर्मचारियों ने 32.96 लाख रुपये के कीमत की घड़ी खरीदी. उन्होंने बताया कि जब मुझे आयकर रिटर्न फॉर्म 26AS मिला तो उसमें कहा गया था कि मैने 32.96 लाख रुपये की घड़ी खरीदी. इसके बाद मेरे ऑडिटर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी.
उन्होंने कहा कि बेंगलुरू और मुंबई की टॉप घड़ी की दुकानों ने उनका विश्वास तोड़ा इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई ज़रूर होनी चाहिए.
दो हफ्ते पहले राहुल द्रविड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक पॉन्ज़ी कंपनी विक्रम इन्वेस्टर ने अच्छे रिटर्न का वादा करके उनके साथ धोखाधड़ी की. उन्होंने कहा कि कंपनी ने उन्हें 16 करोड़ लौटा दिए लेकिन बाकी के 4 करोड़ नहीं लौटाए.
पुलिस ने कंपनी के प्रमोटर्स व उसके एजेंटो और एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट सूत्रम सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है. कहा जा रहा है कि सूत्रम सुरेश ने ही राहुल द्रविड़ को इस पॉन्ज़ी स्कीम में पैसा लगाने के लिए मनाया था.
ये भी पढ़ेंः
ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर डुप्लीकेट सामान बेच लगा रहा था चूना, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
No comments:
Post a Comment