READ MORE
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों अपनी एक वीडियो के चलते सुर्खियों में हैं. इस वीडियो के जरिए उनका एक ऐसा टैलेंट सामने आ रहा है जो शायद अब तक किसी ने फिल्म में भी नहीं देखा. यामी इस वीडियो में पोल डांस करती नजर आ रही हैं. हालांकि यह एक छोटा सा वीडियो है. इससे ज्यादा तो साफ नहीं हो रहा है कि वह इस मामले में कितनी पक्की हैं. लेकिन इतना तो कहा ही जा सकता है कि कोशिश अच्छी है.हो सकता है कि यामी यह सब अपनी किसी आने वाली फिल्म के लिए कर रही हों. जैसा कि जैकलीन फर्नांडिस भी करती हैं. जैकी भी पोल डांस में काफी तेज हैं. वह अक्सर ही अपनी पोल डांसिंग वाली वीडियोज शेयर करती रहती हैं. खबर है कि वह रेस-3 में पोल डांस करती नजर आने वाली हैं. इसके अलावा उनकी झोली में किक-2 भी है. इन दोनों ही फिल्मों में जैकलीन सलमान खान के साथ नजर आएंगी.
यामी की बात करें तो आखिरी बार साल 2017 में ‘काबिल’ में नजर आईं यामी ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म में यामी के साथ शाहिद कपूर भी अहम रोल में हैं.
देखिए इंडिया की इस यूट्यूब स्टार की हॉट PHOTOS!-यह भी पढ़ें:
हेट स्टोरी फेम उर्वशी रौतेला के फेक आधार से होटल में रूम बुक, पुलिस कर रही है जांच
No comments:
Post a Comment