READ MORE
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के मुंबई स्थित वनराई इलाके में बने घर पर चोरी कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी घर में घुसे ही थे कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का मुंबई के वनराई इलाके में घर है. गुरुवार देर रात कुछ लोग उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे. बताया जाता है कि जब तक चोर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देते तब चोरों को पकड़ लिया गया. पकड़े गए आरोपी की पहचान गोरा सिंह राजपूत के रूप में हुई है. पुलिस ने गोरा सिंह राजपूत के दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.
No comments:
Post a Comment