READ MORE
ओडिशा के कटक जिले में एक बंदर 16 दिनों के एक नवजात शिशु को शनिवार को उसके घर से उठा कर भाग गया. इस घटना के बाद अधिकारियों ने एक व्यापक तलाश अभियान शुरू किया है. वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि यह बच्चा तलबस्ता गांव में अपने घर में अपनी मां के पास सो रहा था, तभी बंदर ने उसे झपट लिया.मां ने बंदर को अपना बच्चा लेकर भागते देखा और शोर मचाया. इसके बाद ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी अधिकारियों को दी.
बचाव अभियान से जुड़े वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हम बच्चे की आवाज नहीं सुन पा रहे हैं, जिसके चलते उसे ढूंढना मुश्किल हो गया है. उन्होंने बताया कि वन विभाग के 30 कर्मी तलाश अभियान में जुटे हुए हैं.
No comments:
Post a Comment