Saturday, 31 March 2018

महाराष्‍ट्र की विधायक यशोमति ठाकुर कांग्रेस सचिव नियुक्‍त


READ MORE

कांग्रेस संगठन में लगातार बदलाव की खबरें आ रही हैं. राहुल गांधी ने महाराष्‍ट्र की विधायक यशोमति ठाकुर को कांग्रेस सचिव नियुक्‍त किया गया है. यशोमति ठाकुर फिलहाल महाराष्ट्र से विधायक हैं और  अब वह के सी वेणुगोपाल के साथ सचिव के रूप में कर्नाटक में पार्टी का काम देखेंगी.इससे पहले कांग्रेस संगठन में हुए बड़े फेरबदल के तहत जनार्दन द्विवेदी की जगह राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी में संगठन महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई. साथ ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह को ओडिशा और सांसद राजीव सातव को गुजरात का एआईसीसी प्रभारी बनाया गया है.


No comments:

Post a Comment