READ MORE
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने कहा कि गेंद से छेड़छाड़ विवाद में दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और टीम के उनके दो साथियों (डेविड वॉर्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट) की पहचान इससे नहीं बननी चाहिए.उन्होंने कहा कि जोहानिसबर्ग एयरपोर्ट पर सुरक्षा घेरे में जिस तरह से उन्हें अंदर ले जाया गया और सिडनी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिस तरह से वह भावुक हुए वह उनके दिमाग में घूम रहा है.
ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद आज स्मिथ गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण की पूरी ज़िम्मेदारी लेते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गई. वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट ने भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को झकझोरने वाले विवाद में शामिल होने के लिए माफी मांगी.
रोहित ने ट्विटर पर लिखा, “जोहानिसबर्ग एयरपोर्ट पर सुरक्षा घेरे में जाते हुए और फिर हाल ही में हुई स्मिथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस मेरे दिमाग में गूंज रही है. इसमें कोई शक़ नहीं कि खेल की पवित्रता बनाए रखनी चाहिए.”
— Rohit Sharma (@ImRo45) March 29, 2018
इस विवाद में दोषी पाए जाने के बाद स्मिथ और वॉर्नर को एक-एक साल और बेनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए बैन कर दिया गया है.
उन्होंने कहा, “उन्होंने ग़लती की और उसे मान लिया. मेरे लिए यहां बैठकर उनके बोर्ड (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया) के फैसले पर सवाल उठाना सही नहीं है लेकिन वे महान खिलाड़ी हैं और उस विवाद से उनकी पहचान नहीं बननी चाहिए.
इससे पहले दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने भी फैसले की आलोचना करते हुए ट्वीट किया, “यह शर्मनाक है! स्टीव स्मिथ आपराधी नहीं है.”
This is disgraceful ! @stevesmith49 is not a criminal !!!!! pic.twitter.com/b2SsfakARo
— Shane Warne (@ShaneWarne) March 28, 2018
गौतम गंभीर ने भी स्मिथ और वॉर्नर के लिए कई ट्वीट किए और कहा, “सज़ा कुछ ज़्यादा ही सख़्त है. कहीं ऐसा तो नहीं कि दोनों खिलाड़ियों को वेतन में बढ़ौतरी के लिए बोर्ड से बग़ावत करने की सज़ा मिली.”
I may be getting emotional but @stevesmith49 doesn’t look to me a cheat. Don’t know about u but I see in him a desperate leader trying to win a Test match for his country, his team. Yes, indeed, his methods were questionable but let’s not label him corrupt #BallTamperingScandal pic.twitter.com/xOxAM45QXM
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) March 29, 2018
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने ट्वीट कर स्टीव स्मिथ को एक अच्छा इंसान बताया और कहा है कि वह ग़लत जगह फंस गए.
No comments:
Post a Comment