Thursday, 29 March 2018

क्या सिब्बल का मनी लॉन्ड्रिंग आरोपी से लेनदेन राहुल गांधी को मंज़ूर है? : स्मृति ईरानी


READ MORE

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दो पत्रिकाओं के लेखों का हवाला देकर कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी एवं सीबीआई जांच का सामना करने वाले व्यक्ति के साथ आर्थिक लेनदेन करने का आरोप लगाया और राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या उन्हें यह सब कुछ मंजूर है ?भाजपा नेता एवं सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने दो लेखों का ज़िक्र करते हुए आरोप लगाया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किस तरह से कम पैसों में ज़मीन खरीद कर अनुचित लाभ कमाया. स्मृति ईरानी ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि इस पूरे मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बताना चाहिए कि क्या उन्हें यह सब कुछ स्वीकार्य है और कपिल सिब्बल को भी अपना पक्ष रखना चाहिए.


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब प्रश्न यह उठता है कि जिस व्यक्ति पर मनी मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप हो और सीबीआई जांच का सामना किया हो, उसके साथ सिब्बल साहब को आर्थिक लेनदेन की जरूरत क्यों पड़ी ? उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह सकते हैं कि यह सिब्बल साहब का अधिकार है कि वो किसी से भी कुछ भी खरीद सकते हैं.


ईरानी ने कहा, ‘‘ लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या यह सब कुछ राजनीतिक तौर पर राहुल गांधी को मंजूर है. ’’ईरानी ने सवाल पूछा कि सिब्बल को ऐसे शख्स के साथ व्यापार करने की क्या जरूरत थी ? उन्होंने दावा किया कि दक्षिण अफ्रीका के पत्रकारों ने इस मामले में कपिल सिब्बल से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने इस मामले में झूठ बोला. ईरानी ने कहा कि सिब्बल ने दक्षिण अफ्रीकी पत्रकारों से तथ्य छुपाया.


ये भी पढ़ें:


सिब्बल को बाबरी मस्जिद केस छोड़ने का आदेश, लेकिन इस नेता ने बिना रोक टोक लड़ा था केस


ट्रिपल तलाक: कांग्रेस के लिए मुश्किल तो बीजेपी के लिए राजनीतिक है मुद्दा


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/Aqyx_ATzGJQ/story01.htm

No comments:

Post a Comment