Friday, 30 March 2018

कश्मीर: सेना को मिली बड़ी कामयाबी, नाकाम की पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश


READ MORE

कुपवाड़ा जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल इलाके के समीप करनाह क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है. पाकिस्तान की तरफ से होने वाले आतंकी घुसपैठियों को सुरक्षाबलों ने मार भगाया है. पाकिस्तान इन दिनों लगातार जम्मू और कश्मीर में अशांति फैला रहा है. आए दिन कश्मीर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले बढ़े हैं.बढ़ी हैं पाकिस्तानी हस्तक्षेप की घटनाएं
जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने गंदरबल में हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए काम करने वाले एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. कर्मचारी के पास से कई हथियार और भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है. जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हिजबुल मुजाहिद्दीन की मदद कर रहे हैं.


जानकारी के अनुसार जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने गंदरबल में ओवर ग्राउंड कर्मचारी (ओजीडब्‍ल्‍यू) के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. कर्मचारी पर आरोप है कि हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए काम किया करता था और कश्‍मीर में आतंकी संगठन को ऑपरेट करने में मदद करता था. पुलिस को कर्मचारी के पास से कई हथियार और भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है. पुलिस कर्मचारी से पूछताछ कर उसके साथ शामिल अन्‍य सदस्‍यों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. 


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%81%E0%A4%96-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A5-%E0%A4%AB%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%AE-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%B5%E0%A4%BE-467269.html

No comments:

Post a Comment