Friday, 30 March 2018

राजदूत से हरी झंडी मिलते ही बगदाद के लिए निकलेंगे वीके सिंह


READ MORE

इराक के मोसुल में आईएसआईएस हमले में मारे गए भारतीयों के शव को भारत लाने की कवायत तेज कर दी गई है. विदेश राज्‍यमंत्री वीके सिंह ने बताया कि बगदाद से हमारे राजदूत से हरी झंडी मिलते ही हम बगदाद के लिए निकल जाएंगे.उन्‍होंने कहा कि बगदाद से खबर चाहे आज आए या फिर रात में या सुबह हम तुरंत बगदाद के लिए निकट जाएंगे. भारतीयों के शवों को लाने के लिए सी17 जहाज को लेकर जाया जाएगा. वीके सिंह ने बताया कि यह जहाज काफी बड़ा है ताकि शवों को इज्‍जत के साथ वापस हिंदुस्‍तान लाया जा सके. उन्‍होंने बताया कि जिस भी दिन हम बगदाद जाएंगे उसके दूसरे दिन शवों को लेकर भारत लाया जा सकेगा. विमान पहले अमृतसर जाएगा, फिर कोलकाता और फिर पटना जाएगा. ऐसे मामलों में ठोस सबूत की जरूरत होती है इसलिए थोड़ा समय लग रहा है. विदेशमंत्री सुषम स्‍वराज ने इराक में लापता भारतीयों की मौत की पुष्‍टि करते हुए बताया था कि भारतीयों के शवों को वापस लाने की तैयारी की जा रही है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले खबर आई थी कि इराक में 39 भारतीयों को आईएसआई ने मौत के घाट  उतार दिया है. ये सभी लोग इराक में रोजगार की तलाश में गए थे.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/tMf9IKSk_18/story01.htm

No comments:

Post a Comment