Friday, 30 March 2018

गुजरातः दलित युवक को भारी पड़ा घुड़सवारी का शौक, सवर्णों ने की हत्या


READ MORE

मेघदूत शैरॉनगुजरात के भावनगर जिले में एक 21 साल के दलित युवक की सवर्णों ने कथित तौर पर हत्या कर दी. मृतक प्रदीप राठौड़ को घुड़सवारी का शौक था जो स्थानीय सवर्णों को पसंद नहीं था. उच्च जाति के लोगों ने प्रदीप राठौड़ के परिवार को कई बार धमकी भी दी थी. जिस वक्त घटना हुई उस वक्त युवक घोड़े पर बैठकर अपने खेत से घर लौट रहा था.


मृतक के परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था. मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दबाव बनाया जिसके बाद उमराला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.


मृतक के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में लिखा है कि जब उन्होंने प्रदीप के लिए 30 हजार रुपये में घोड़ा खरीदा तब नाटुभा दरबार और उसके दोस्तों ने उन्हें धमकी दी थी. प्रदीप लंबे समय से अपने पिता घोड़ा लेने की जिद कर रहा था.उमराला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाटुभा दरबार और दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. प्रदीप के पिता कालुभाई राठौड़ ने बताया कि उन्होंने करीब चार महीने पहले अपने बेटे के लिए घोड़ा खरीदा था. उन्होंने बताया कि हत्या से एक सप्ताह पहले उनके परिवार को धमकी मिली थी.


उन्होंने कहा, “उन लोगों ने कहा कि दलितों को घुड़सवारी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि टिम्बी और आसपास के इलाकों में किसी दलित के पास घोड़ा नहीं है.” टिम्बी की जनसंख्या 5000 है जिनमें से अधिकतर दरबार और क्षत्रीय हैं. गांव में करीब 40 दलित परिवार रहते हैं.


ये भी पढ़ेंः
बाबा साहब का नाम बदलने से मायावती नाराज
दलित महिला से मारपीट मामले में विधायक को क्लीन चिट देने की तैयारी में बीजेपी


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/buddhadeb-bhattacharjee-removed-from-cpi-m-state-committee-of-west-bengal-1296591.html

No comments:

Post a Comment