READ MORE
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के पोशवरी इलाके में आतंकियों ने गश्त पर निकली सेना के कैस्पर व्हीकल पर हमला किया है. इस घटना के बाद सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और फोर्स को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है.अनंतनाग में जवान घायल, पुलवामा में सिविलियन की हत्याा
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार अनंतनाग के खानाबल चौक इलाके में यातायात ड्यूटी पर तैनात विशेष पुलिस अधिकारी तुरग सिंह पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोली चला दी. इस घटना में सिंह घायल हो गये. अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बेहतर उपचार के लिये उन्हें वहां से श्रीनगर के अस्पताल भेजा गया.
वहीं पुलवामा जिले में मुर्रन चौक इलाके के निकट आतंकवादियों ने मोहम्मद अशरफ मीर नामक एक स्थानीय नागरिक को गोली मार दिया. इस नागरिक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मीर पुलवामा में माचपुना के रहने वाले थे.अनंतनाग जिले में गुरुवार को आतंकियों ने विशेष पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी थी और उनकी पत्नी को घायल कर दिया था. उसी दिन एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के चानसेर में एक व्यक्ति पर गोली चलायी. व्यक्ति के पैर में गोली लगी थी और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
Article source: http://www.rediff.com/business/slide-show/slide-show-1-cricket-buff-technocrat-nadella-wears-many-a-hat/20140205.htm
No comments:
Post a Comment