READ MORE
कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव की तैयारी देखने को मिल रही है. ओडिशा में एआईसीसी के इंचार्ज के तौर पर बीके हरी प्रसाद की जगह अब जितेंद्र सिंह को कमान सौंपी गई है जबकि गुजरात का इंचार्ज राजीव सताव को बनाया गया है. इसी तरह सेवा दल का इंचार्ज लालजी सिंह को बनाया गया है.कांग्रेस पार्टी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कई राज्यों के इंचार्ज में बदलाव किया जा रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फैसले के बाद ओडिशा में एआईसीसी के इंचार्ज में बदलाव किया गया है. हरी प्रसाद की जगह जितेंद्र सिहं को ओडिशा की बागडोर सौंपी गई है. वहीं गुजरात का इंचार्ज राजीव सताव को बनाया गया है, जबकि सेवादल का इंचार्ज लालजी सिंह को बनाया गया है.
No comments:
Post a Comment