Saturday, 1 September 2018

चीन में रह रहे भारतवंशियों ने केरल बाढ़ राहत के लिए 32.13 लाख रुपए दिए


READ MORE

केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोंस ने शनिवार को बताया कि चीन में रह रहे भारतीय प्रवासियों से उन्होंने केरल बाढ़ राहत के लिए 32.13 लाख रुपए जमा किए हैं. उन्होंने एक ट्वीट में बताया कि वो इस राशि को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को सौपेंगे.अल्फोंस ने ट्वीट किया, ‘केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए चीन के शंघाई में भारतीयों से 32.13 लाख रुपए जमा किए. चीन से लौटकर मुख्यमंत्री को चेक सौंपा जाएगा.’ मंत्री ने चीन में रहने वाले भारतीय प्रवासियों और महावाणिज्यदूत को बाढ़ पीड़ितों के प्रति मानवीय भावना दिखाने के लिए शुक्रिया अदा किया है.


अल्फोंस चीन के दौरे पर हैं. उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बीजिंग, वुहान और शंघाई में रोड शो किया.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/kohli-and-gayle-dance-465086.html

No comments:

Post a Comment