READ MORE
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी मार गिराए गए हैं. मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है. सुरक्षाबलों को आतंकियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं. सुरक्षा बलों के मुताबिक ऑपरेशन खत्म हो चुका है.जानकारी के अनुसार उत्तर-कश्मीर के बांदीपेरा में शनिवार दोपहर सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी छुपे हुए हैं. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से चली फायरिंग के बाद तीन आतंकी मारे गए, जबकि एक जवान घायल हो गया. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. बताया जाता है कि कुछ हथियार ऐसे भी हैं जिनका इस्तेमाल युद्ध में किया जाता है. सुरक्षा बलों के मुताबिक ऑपरेशन खत्म हो चुका है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/f9tV0SbxA3Q/story01.htm
No comments:
Post a Comment