Saturday, 1 September 2018

बादल-सैनी के खिलाफ मामला दर्ज़ नहीं हुआ तो पद छोड़ दूंगा: फुलका


READ MORE

पंजाब के आम आदमी पार्टी के विधायक एच एस फुलका ने शनिवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार प्रदेश के कोटकपुरा और बहबलकलां गोलीबारी मामले में अगर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व पुलिस महानिदेशक सुमेध सैनी के खिलाफ मामला दर्ज़ नहीं करती है तो वो विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे देंगे.फुलका ने इसके लिए राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्रियों सुखजिंदर सिंह रंधावा, नवजोत सिंह सिद्धू, चरनजीत सिंह चन्नी, मनप्रीत सिंह बादल और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए उनसे कहा है कि बादल और सैनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज़ किया जाए.


फुलका ने शनिवार को चंडीगढ़ में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘मैने पांच कैबिनेट मंत्रियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है कि बादल और सैनी के खिलाफ मामला दर्ज़ किया जाए तथा इसकी जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराई जाए. अगर वो ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें उनके पदों से त्याग पत्र दे देना चाहिए.’


पंजाब के दाखा से विधायक ने कहा, ‘अगर ये मंत्री 15 सितंबर तक मामला दर्ज़ करने में असफल रहते हैं तो 16 सितंबर को विधानसभा की सदस्यता छोड़ने वाला मैं पहला व्यक्ति होऊंगा.’फुलका ने कहा कि बेअदबी पर आयी रिपोर्ट पर विधानसभा में चर्चा के दौरान इन मंत्रियों के साथ कांग्रेस के अधिकतर विधायकों ने पुलिस की गोलीबारी के मामले में बादल और सैनी को आरोपी बनाने की मांग की थी, लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इनकार कर दिया था.


गौरतलब है कि बेअदबी के मामले में हो रहे विरोध प्रदर्शन को शांत करने के लिए 2015 में पुलिस को दोनों स्थानों पर गोली चलानी पड़ी थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी थी.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/f9tV0SbxA3Q/story01.htm

No comments:

Post a Comment