READ MORE
गोवा में मनोहर पर्रिकर की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल से हटाए गए विधायक फ्रांसिस डिसूजा ने गुरूवार को कहा कि अमेरिका से लौटने के बाद वह पार्टी की प्रदेश इकाई की कोर समिति से इस्तीफा दे देंगे.दिल्ली के एम्स में भर्ती मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को दो मंत्रियों फ्रांसिस डिसूजा और पांडुरंग मडकईकर को अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया था.
डिसूजा की सेहत ठीक नहीं हैं और वह अमेरिका में इलाज करवा रहे हैं. विरोध स्वरूप विधायक पद से इस्तीफा देने की अफवाह को सिरे से खारिज करते हुए डिसूजा ने कहा कि यह लड़ाई उनके ‘स्वाभिमान’ के लिए है.
ये भी पढ़ें : मनोहर पर्रिकर को सीएम बनाए रखना बीजेपी की ‘क्रूर और अमानवीय राजनीति’- शिवसेनाउनकी जगह पर बीजेपी विधायक निलेश काबराल और मिलिंद नाइक को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था.
शहरी विकास विभाग की अगुवाई कर रहे डिसूजा प्रदेश कैबिनेट से हटाए जाने से नाखुश थे. उन्होंने कहा कि पार्टी ने 20 साल की वफा का उनको यह ईनाम दिया है.
डिसूजा ने कहा, ’15 अक्तूबर को वापस लौटने के बाद मैं बीजेपी की प्रदेश इकाई की कोर कमेटी से इस्तीफा दे दूंगा. मैं भविष्य में पार्टी से कुछ भी नहीं चाहता हूं. यदि पेशकश की जाएगी तो भी मैं कोई सरकारी पद नहीं लूंगा.’
ये भी पढ़ें : मनोहर पर्रिकर बने रहेंगे गोवा के सीएम, मंत्रिमंडल में जल्द होगा बदलाव
No comments:
Post a Comment