Wednesday, 26 September 2018

रॉबर्ट वाड्रा का पलटवार- '56 इंच छाती वाला शख्स साहस के साथ राफेल पर सच बताए'


READ MORE

राफेल मामले में बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने सरकार पर ‘राजनीतिक बदले की भावना से’ उनके पीछे पड़ने का आरोप लगाया है. वाड्रा ने बुधवार को कहा कि बीजेपी जब भी फंसती है तो उनका नाम लेती है.वाड्रा ने एक बयान में कहा, ‘शुरुआत में मुझे हैरानी होती थी लेकिन अब यह पूरा तमाशा बन गया है कि बीजेपी जब भी फंसती है तो मेरा नाम उछालने लगती है. चाहे वह रुपये में गिरावट हो, चाहे पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतें हों या फिर हाल ही में राफेल पर देश को बेचने को लेकर उनके बेनकाब होने का मामला हो. हर बार उन्होंने मेरा नाम लिया.’


उन्होंने कहा, ‘उनके पास सारी एजेंसियां हैं. मौजूदा सरकार और बीजेपी से बेहतर कोई नहीं जानता कि वे पिछले चार साल से राजनीतिक बदले की भावना से मेरे पीछे पड़ी है.’


वाड्रा ने कहा, ‘झूठ के पुलिंदे की आड़ में छिपने की बजाय उनको 56 इंच छाती के साथ साहस दिखाना चाहिए और देश को राफेल के बारे में सच बताना चाहिए. लोग एक ही बात सुन-सुन कर तंग आ चुके हैं.’गौरतलब है कि बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यूपीए सरकार वाड्रा के मित्र संजय भंडारी की कंपनी को बिचौलिए के तौर पर इस्‍तेमाल करना चाहती थी और जब यह नहीं हो सका तो कांग्रेस इस सौदे को खत्‍म करा कर बदला लेना चाहती है.


ये भी पढ़ें – राफेल डील पर BJP का आरोप- वाड्रा की कंपनी को बिचौलिया बनाना चाहती थी कांग्रेस


राफेल डील: राहुल ने शेयर किया फ्रेंच मीडिया का वीडियो, कहा- यह PM मोदी का दुखद सच


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/politics/mulayam-singh-yadav-akhilesh-yadav-shivpal-yadav-samajwadi-party-up-assembly-election-2017-lucknow-523146.html

No comments:

Post a Comment