READ MORE
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मनमर्जियां’ से लम्बे समय बाद बॉलीवुड में कम बैक करने वाले अभिषेक बच्चन इन दिनों काफी चर्चा में. कम बजट में बनी अभिषेक बच्चन तापसी पन्नू और विकी कौशल जैसे स्टार्स की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन फिल्म में अभिषेक की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने अभिषेक को अपने निशाने पर ले लिया लेकिन जूनियर बच्चन ने भी ट्रोलर को करारा जवाब दे ही दिया.दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने फिल्म मनमर्जियां के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि ‘मनमर्जियां’ बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गई. इससे ये साफ होता है कि अभिषेक बच्चन एक ऐसे लीजेंड हैं जो किसी भी अच्छी फिल्म को फ्लॉप केटेगरी में पहुंचा सकते हैं. ये टैलेंट शायद ही किसी में हो, उनके इस टैलेंट को सलाम! साथ ही यूजर ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा कि ये वक्त नेपोटिज्म के खत्म होने का वक्त है, स्टार किड्स वड़ा पाव का स्टॉल शुरू कर सकते हैं. ‘स्त्री’ से साबित होता है कि टैलेंट की जीत होती है.
#Manmarziyaan tanked at box-office, once again proving @juniorbachchan to be legend with amazing ability to make good film a flop! Kudos to his abilities, not many have it!It time to end #nepotism and for #StarKids to start #Vadapav stall..lol! #Stree proves #TalentCounts!! pic.twitter.com/mFdJTZ0ERA
— drharshavardhankale (@DrHarshKale) September 25, 2018
चूंकि ट्रोल करने वाले शख्स ने ख़ुद को डॉ बताया है तो इस पर अभिषेक बच्चन ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया कि आपके जैसे सम्मानित डॉ से मैं ऐसी उम्मीद करता हूं कि कुछ भी दावा करने से पहले फैट्स की जांच पड़ताल कर लें और मुझे पूरी उम्मीद है कि आप पूरे धैर्य के साथ ऐसा करेंगे. किसी भी ट्वीट को करने से पहले फिल्म की इकॉनमी की जानकारी इकठ्ठा कर लें ताकि आपको शर्मिंदा न होना पड़े.
With all due respect kind sir, I would expect an esteemed doctor such as yourself to study all the facts and figures before proclaiming anything. I certainly hope you do so with your patients. Learn the economics of the film before you tweet something that will embarrass you. 🙏
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) September 26, 2018
वहीं एक यूजर ने अभिषेक का समर्थन भी किया है जिसके जवाब में अभिषेक ने लिखा, ‘Absolutely! अब यह बात इन्हें कैसे समझाएं.’
Absolutely! अब यह बात इन्हें कैसे समझाएँ।
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) September 26, 2018
फिल्म में काफी बोल्ड डायलॉग्स हैं, जिनकी वजह से दर्शकों के बीच इस फिल्म की चर्चा ट्रेलर आने के बाद से ही होने लगी थी. फिल्म में दिखाया गया है कि तापसी और विक्की कौशल एक दूसरे को प्यार तो करते हैं लेकिन अपने प्यार को आगे नहीं बढ़ा पाते हैं जिसके बाद तापसी की जिंदगी में अभिषेक बच्चन की एंट्री होती है और तीनों की लाईफ में उथल पुथल शुरू हो जाती है.
अनुराग की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से ‘यू/ए’ सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म दो घंटे 35 मिनट की है.
No comments:
Post a Comment