Sunday, 2 September 2018

KCR ने किया जल्द चुनाव का ऐलान तो कांग्रेस का ये है काउंटर प्लान


READ MORE

तेलंगाना में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने की अटकलें तेज हैं. राज्य के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति प्रमुख के. चंद्रशेखर राव इसी साल नवंबर-दिसंबर के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम के साथ-साथ तेलंगाना में भी चुनाव कराना चाहते हैं. इसे लेकर रविवार को केसीआर कैबिनेट मीटिंग के बाद हैदराबाद में एक विशाल रैली भी करने जा रहे हैं. केसीआर की इस रैली पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस की पूरी नज़र है. केसीआर के राजनीतिक मंसूबों को भांपते हुए कांग्रेस ने काउंटर प्लान भी बना रखा है.


बता दें कि तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मई में लोकसभा के कार्यकाल के साथ-साथ खत्म हो रहा है. लेकिन, चर्चा है कि केसीआर ने विधानसभा भंग करने के मुद्दे पर ही रविवार को कैबिनेट मीटिंग बुलाई और इस बारे में कोई ऐलान करने के लिए जनसभा भी करने जा रहे हैं. तेलंगाना की चौथी सालगिरह पर ये जनसभा हो रही है.


केसीआर ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, वक्त से पहले चुनाव कराए जाने की अटकलें तेज़‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के कांग्रेस नेता एम. शशीधर रेड्डी ने बताया कि अगर केसीआर विधानसभा भंग कर देते हैं, तो कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग से अपील करेगी कि वह तेलंगाना चुनाव को अगले साल जनवरी तक के लिए टाल दे.


शशीधर रेड्डी ने कहा, ‘हमारी पार्टी चुनाव आयोग से गुजारिश करेगी कि नवंबर-दिसंबर में होने वाले चार राज्यों के चुनावों के साथ तेलंगाना में विधानसभा चुनाव न कराए जाए. चुनाव को जनवरी तक टाला जाए, ताकि हमें वोटर्स का मिज़ाज भांपने में कुछ वक्त मिल सके. साथ ही ये भी सुनिश्चित किया जा सके कि कही तेलंगाना राष्ट्र समिति ने वोटर्स को ‘सेट’ करने की कोई कोशिश तो नहीं की है.’ रेड्डी का यह भी कहना है कि अगर चुनाव आयोग में अपील नहीं सुनी जाती, तो कानूनी आधार पर पार्टी कोर्ट के पास भी जा सकती है.


केसीआर आज रैली में कर सकते हैं तेलंगाना विधानसभा भंग करने का ऐलान


जनसभा से पहले राज्य के सूचना मंत्री केटी रामाराव ने शनिवार को कहा था, “रविवार को कैबिनेट बैठक के बाद एक महत्वपूर्ण ऐलान किया जाएगा, जिससे पूरे राज्य का राजनीतिक माहौल बदल जाएगा.”


उधर, कांग्रेस ने कहा कि विपक्षी पार्टियां एक साथ आ रहीं हैं. इसी के चलते टीआरएस को अगले चुनाव में हारने का डर है. इसी वजह से वे राज्य में जल्दी चुनाव कराना चाहते हैं. जबकि, चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता का कहना है कि राज्य में विपक्ष है ही नहीं. यहां दूसरी पार्टियां विपक्ष का दर्जा हासिल करने से काफी पीछे हैं. टीआरएस अपने काम को लेकर आश्वस्त है. इसका रिपोर्ट कार्ड जल्द ही जनता के सामने पेश किया जाएगा.


Article source: http://www.jagran.com/west-bengal/kolkata-16534430.html

No comments:

Post a Comment