READ MORE
भारतीय सेना ने दो साल पहले 29 सितम्बर 2016 को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों के अड्डे तबाह किए थे. सेना ने चार ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों पर कड़ा प्रहार किया था. न्यूज 18 के पास उस सर्जिकल स्ट्राइक का एक्सक्लूसिव वीडियो है, जिसे हम अपने दर्शकों को दिखा रहे हैं. न्यूज 18 के पास सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी जानकारी है. इस हमले के दौरान सेना ने UAV की मदद से आतंकी ठिकानों की पहचान की थी फिर उन पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी जिसमें सेना के जांबाजों ने चार आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. वीडियो देखें.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/3SNJNmJ1Gqk/story01.htm
No comments:
Post a Comment