Friday, 27 October 2017

20 हजार करोड़ के जाली स्टाम्प पेपर घोटाले के दोषी तेलगी की मौत


READ MORE

करोड़ों रुपये के जाली स्टाम्प पेपर घोटाले के दोषी अब्दुल करीम तेलगी का आज बेंगलुरु के एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया. उसके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था.पुलिस ने बताया कि 56 साल के तेलगी को कुछ दिन पहले मस्तिष्क ज्वर के साथ विक्टोरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उसने अपराह्न करीब तीन बजकर 55 मिनट पर दम तोड़ दिया.


डॉक्टरों के मुताबिक कई अंगों के खराब होने के बाद तेलगी को वेंटिलेटर और लाइफ सर्पोट पर रखा गया था और उनकी हालत गंभीर थी.


तेलगी को 2006 में 30 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनायी गयी थी और 202 करोड़ रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया. वह पिछले 16 साल से यहां के केंद्रीय कारागार में बंद था.रिपोर्ट्स के अनुसार, तेलगी ने 20 हजार करोड़ रुपये के जाली स्‍टाम्‍प पेपर बेचे थे. उसके एजेंट रोजाना 50 हजार रुपये के स्‍टाम्‍प पेपर बेचते थे.


उसे अरबों रुपये के जाली स्टाम्प पेपर घोटाले के सिलसिले में नवंबर, 2001 में अजमेर में गिरफ्तार किया गया था. तेलगी कई बीमारियों से ग्रस्त था। वह पिछले 20 सालों से मधुमेह और हाइपरटेंशन से भी ग्रस्त था.


Article source: http://www.jagran.com/haryana/gurgaon-16560945.html

No comments:

Post a Comment