READ MORE
कांग्रेस पर निशाना साधते हुये भाजपा ने आज कहा कि यह शर्मनाक है कि विपक्षी दल आपराधिक गतिविधि को मीडिया की स्वतंत्रता से भ्रमित कर रही है. भाजपा की तरफ से यह टिप्पणी तब आई जब जबरन वसूली के आरोप में पुलिस द्वारा एक पत्रकार को हिरासत में लिये जाने के बाद, सत्ताधारी दल पर प्रेस की स्वतंत्रता को दबाने का आरोप लगा.छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आज तड़के वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग की और प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा पर मीडिया की स्वतंत्रता को दबाने का आरोप लगाया. भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव ने कहा, यह बेहद शर्मनाक है कि कांग्रेस मीडिया की स्वतंत्रता और मीडिया के दायरे से परे आपराधिक गतिविधियों को लेकर भ्रमित है.
किसी को खबरों के माध्यम से धमकाने का प्रयास एक गंभीर आपराधिक दोष है और इसका बचाव करके कांग्रेस अपना राजनीतिक दिवालियापन दिखा रही है. वर्मा को उनके गाजियाबाद स्थित घर से गिरफ्तार किया गया . उनके घर से पोर्नोग्राफिक सामग्री वाली करीब 500 सीडी, दो लाख रूपये नकद, एक पेन ड्राइव, एक लैपटॉप और एक डायरी जब्त की गयी है. पत्रकार की रिहाई की मांग करते हुये कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने, वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ के एक मंत्री के खिलाफ सेक्स से जुड़े गंभीर आरोप लगाये जाने के मामले में न्यायिक जांच की भी मांग की है.
Article source: http://www.jagran.com/punjab/ludhiana-14188680.html
No comments:
Post a Comment