READ MORE
साल 2016 में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनने वाली फिल्म ‘उड़ी’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी. इस फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. विक्की इससे पहले ‘रमन राघव 2.0’ और ‘मसान’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. विक्की कौशल इस फिल्म के लिए राकेश उदीयार से ट्रेनिंग लेंगे, जो इससे पहले सुपरस्टार आमिर खान के साथ काम कर चुके हैं.फिल्म में विक्की एक सैन्य अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे और वह अपने किरदार की तैयारी के लिए कठिन प्रशिक्षण लेंगे.
विक्की ने कहा, “मैं ‘उड़ी’ में सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व करने वाले मेजर का किरदार निभा रहा हूं. मुझे इसलिए इस किरदार के अनुरूप पूरी तरह फिट दिखने के लिए मै राकेश से प्रशिक्षण ले रहा हूं, जिन्हें फिटनेस के बारे में अत्यधिक जानकारी है.”
उन्होंने कहा, “वह सही व्यायाम और आहार के मामले में मेरा मार्गदर्शन कर रहे हैं और 10-12 किलो वजन बढ़ाने में मदद कर रहे हैं, जो इस किरदार के लिए और इसके अनुरूप ताकत बढ़ाने के लिए जरूरी है.”विक्की अगले वर्ष की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. फिल्म का निर्देशन आदित्य धार करेंगे.
हाल ही में विक्की ने आलिया भट्ट के साथ मेघना गुलजार की फिल्म ‘राजी’ की शूटिंग पूरी की है. इसके अलावा वो संजय दत्त की बायोपिक में भी नजर आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें:
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ भी शामिल हुई 200 करोड़ क्लब में
No comments:
Post a Comment