Saturday, 28 October 2017

ऋतिक रोशन को अब समझ में आया छठ पूजा का मतलब


READ MORE

उत्तर भारत के पर्व ‘छठ पूजा’ का समापन हो गया. पोरे देश में यह त्यौहार बहुत श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया. इस साल का छठ ऋतिक रोशन के लिए भी खास था.मुंबई के जुहू इलाके में रहने वाले ऋतिक हर साल जुहू बीच पर छठ पूजा करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते थे. ऋतिक के लिए इस साल की छठ पूजा इसलिए खास रही क्योंकि उन्होंने इसी साल असल मायने में छठ पूजा के महत्व को समझा.


ऋतिक रोशन, गणितज्ञ आनंद कुमार की जीवनी पर बनने वाली बायोपिक फिल्म में काम करेंगे, जिसमे ऋतिक मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म में पहली बार अभिनेता पटना से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे.


उन्होंने पहली बार ट्विटर के माध्यम से देशवासियों को छठ पूजा की बधाई भी दी.देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामना देते हुए अभिनेता ने लिखा, “मैं हर साल समुद्र तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखता था. लेकिन इस वर्ष मैंने छठ पूजा का असल महत्व समझा. सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं.”



अपने इस किरदार के लिए ऋतिक बारीकी से बिहार की परंपरा और रीति रिवाज को समझ रहे हैं और इसी दौरान उन्हें छठ पूजा के बारे में जानने का मौका मिला. इस वजह से वह इस त्योहार के मूल महत्व को समझ पाए और उन्होंने इस मौके पर सभी को छठ पर्व की बधाई दी.


विकास बहल के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म अपने आप में काफी अनोखी होगी और ऋतिक के प्रशंसक पहली बार उन्हें इस तरह के किरदार में देखेंगे.


ये भी पढ़ें:


संजय दत्त की इस ‘बेटी’ से क्या है आमिर खान का कनेक्शन?

No comments:

Post a Comment