Saturday, 28 October 2017

कश्मीर पर चिदंबरम के बयान से स्मृति हैरान, कांग्रेस ने किया किनारा


READ MORE

कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के कश्मीर की स्वायत्तता वाले बयान से किनारा कर लिया है. कांग्रेस ने कहा है कि जरूरी नहीं है कि हर नेता का बयान पार्टी का बयान हो. इससे पहले कांग्रेस नेता और यूपीए सरकार में गृहमंत्री रह चुके पी चिदंबरम ने शनिवार को राजकोट में कहा था कि जम्मू कश्मीर को और अधिक स्वायत्तता दी जानी चाहिए.चिदंबरम के मुताबिक कश्मीर में  जो लोग आजादी की मांग करते हैं तो इसका मतलब होता है वो स्वायत्ता चाहते हैं. कांग्रेस ने भले ही चिदंबरम के बयान से खुद को अलग कर लिया है लेकिन बीजेपी ने हमला करते हुए इसे शर्मनाक और हैरान करने वाला बयान बताया है.


कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरेजवाला ने कहा कश्मीर पर दिया चिंदबरम का बयान उनकी निजी राय हो सकती है लेकिन वो कांग्रेस पार्टी की राय हो ये जरूरी नही है.


<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>

बीजेपी के महासचिव और जम्मू कश्मीर बीजेपी के प्रभारी राम माधव ने कहा है कि जो गलतियां कांग्रेस ने आज तक की हैं वही कश्मीर के लोग भुगत रहे हैं.पी चिदंबरम को अब ऐसी सलाह नहीं देनी चाहिएकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शनिवार को पी चिदंबरम के कश्मीर की आजादी पर दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि देश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता का कश्मीर पर दिया बयान बेहद शर्मनाक है, जो कश्मीर पर उनकी पार्टी की सोच को बेनकाब करता है इससे पहले भी राहुल गांधी ने तो जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वालों का समर्थन किया थास्मृति ईरानी ने कहा


हालांकि कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक ट्वीट कर पी चिंदबरम के बयान का अप्रत्यक्ष तरीके से समर्थन किया. उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर सवाल किया कि आख़िर ऐसा क्या हो गया कि भारत सरकार के प्रभारी पूर्व आईबी चीफ दिनेश्वर शर्मा बातचीत करने को जा रहे हैं.


आपको बता दें कश्मीर में बातचीत को शुरू करने के लिए भारत सरकार ने पूर्व आईबी चीफ दिनेश्वर शर्मा को नियुक्त किया है.


Article source: http://aajtak.intoday.in/story/pakistan-70th-independence-day-tedu-1-946574.html

No comments:

Post a Comment