READ MORE
रितिक रोशन हर साल मुंबई के जुहू बीच पर छठ पूजा करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते थे, लेकिन उनके लिए इस साल की छठ पूजा बहुत खास रही, क्योंकि उन्होंने इस साल ही असल मायने में छठ पूजा के महत्व को समझा और पहली बार ट्विटर के माध्यम से देशवासियों को छठ पूजा की बधाई भी दी.
Every year I would see huge devotional crowds on d beach. This year I understand d significance of chatt puja better!Happy chat puja 2 u all
— Hrithik Roshan (@iHrithik) October 27, 2017
देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामना देते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं हर साल समुद्र तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखता था. लेकिन इस वर्ष मैंने छठ पूजा का असल महत्व समझा. सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं.’
रितिक रोशन, गणितज्ञ आनंद कुमार की जीवनी पर बनने वाली बायोपिक फिल्म में काम करेंगे, जिसमें रितिक मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म में पहली बार वो पटना से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे.
सुजैन संग तलाक पर बोले रितिक- बेवफाई नहीं थी वजह
अपने इस किरदार के लिए वो बारीकी से बिहार की परंपरा और रीति रिवाज को समझ रहे हैं और इसी दौरान उन्हें छठ पूजा के बारे में जानने का मौका मिला. इस वजह से वह इस त्योहार के मूल महत्व को समझ पाए और उन्होंने इस मौके पर सभी को छठ पर्व की बधाई दी.
गणेश चतुर्थी पर सुजैन गईं रितिक के घर, हो गईं TROLL
विकास बहल के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म अपने आप में काफी अनोखी होगी और रितिक के फैंस पहली बार उन्हें इस तरह के किरदार में देखेंगे.
No comments:
Post a Comment