Friday, 27 October 2017

बीजेपी को रोकने के लिए विपक्षी दलों की 'साझी विरासत'


READ MORE

2019 में बीजेपी के जीत का रथ रोकने के लिए सभी विपक्षी दलों की साझी विरासत की मीटिंग मुंबई में हुई. इस मीटिंग में शरद यादव के साथ-साथ सीताराम येचुरी, डी राजा सहित कई बड़े नेता मुंबई में एक साथ दिखे.मुंबई के षणमुखानंद हॉल में एक मंच पर कांग्रेस के साथ-साथ देश भर के बीजेपी सरकार के विरोधी नेता इकट्ठा हो गए. मौका था साझी विरासत को संभालने का जो इन दिनों बीजेपी के कारण टूटकर बिखरने लगी थी.


शरद यादव को इस साझी विरासत का संयोजक बनाया गया है जो आज मुंबई में देश के दूसरे दलों के नेताओं को लेकर मुंबई पहुंचे थे. शरद यादव ने माना कि मोदी सरकार से निपटने के लिए साझी विरासत बनाया गया है.


वहीं मुंबई में साझी विरासत के इवेंट को आयोजित करने वाले संजय निरुपम ने कहा कि अब देश में मोदी लहर समाप्त हो गई है 2019 में राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.ये भी पढ़ें-
2019 में मोदी सरकार का साथ नहीं देगी ये बड़ी पार्टी, अलग चुनाव लड़ने का लिया फैसला
2019 में लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए जदयू तैयार


 


 

No comments:

Post a Comment