Sunday, 29 October 2017

जनाधार खिसका तब याद आए बुद्ध : स्वामी प्रसाद मौर्य


READ MORE

यूपी के भदोही पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर निर्माण का फैसला न्यायालय पर छोड़ते हुए कहा कि न्यायालय का फैसला सभी को सर्वमान्य होगा. उन्होंने क‍हा कि भारत सरकार के पुरातत्व विभाग द्वारा खोदाई में अयोध्या से भगवान बुद्व की मुर्ति और अवशेष मिले हैं, इस इतिहास को झुठलाया नहीं जा सकता है.मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें बौद्व धर्म की याद तब आयी है जब उनका जनाधार खिसक गया है. बचे हुए जनाधार को सुरक्षित रखने के लिए वे बौद्व धर्म की दुहाई दे रही हैं. अगर वो भगवान बुद्व को मानतीं तो बहुत पहले ही उनकी राह पर चलतीं. उन्होंने कहा कि वे भगवान बुद्व को मानते हैं और उनके परिवार में पैदा हुए हैं. पुरे भारत के लोगों को भगवान बुद्व को मानना चाहिए.


स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भैरोपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने आए थे. उन्होंने कहा कि मायावती डॉ अंबेडकर के मिशन से भटक चुकी हैं. पूर्व की तरह ही वो पार्टी के नेताओं से मोटी रकम की मांग कर रही हैं. यही कारण रहा कि उनका साथ छोड़ना पड़ा, जिससे उनकी पार्टी प्रदेश में सिर्फ 19 सीटों पर सिमट कर रह गयी. उनका जनाधार खिसक चुका है और बचे हुए थोड़े बहुत जनाधार को सुरक्षित रखने के लिए उन्होने आजमगढ़ में बौद्व धर्म अपनाने की धमकी दी.




रिपोर्ट : दिनेश पटेल 

No comments:

Post a Comment