READ MORE
विपक्षी नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने शनिवार को पार्टी की कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता की और जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे़ की रक्षा करने का निश्चय दोहराया.पार्टी प्रवक्ता ने यहां बताया कि पार्टी मुख्यालय नवा ए सुभा में हुई एनसी की शीर्ष निर्णायक समिति की बैठक की अब्दुल्ला ने अध्यक्षता की. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और राज्य के तीनों क्षेत्रों – कश्मीर, लद्दाख और जम्मू के सभी वरिष्ठ नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया.
प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने शुक्रवार को यहां शेर ए कश्मीर क्रिक्रेट स्टेडियम में पार्टी के प्रतिनिधि सत्र की तैयारी का जायज़ा भी लिया.
उनके अनुसार पार्टी अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे़ की रक्षा करने और ये सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के निश्चय को दोहराया कि राज्य के सभी तीन क्षेत्र उनकी शांति, मर्यादा और समृद्धि की विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट है.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/dope-test-narsingh-yadav-praveen-rana-rio-olympic-wrestler-501752.html
No comments:
Post a Comment